पटना ग्रामीण: श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं का संवाद आयोजन, डॉ. मनमोहन सिंह को मौन श्रद्धांजलि
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में हम पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता संवाद का आयोजन शनिवार सुबह 11:00 बजे किया गया। मौके पर मौन रखकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हम की विधायक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने और उनके राहुल गांधी से मिलने पर भी अपना बयान दिया है।