पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाने से नोटिस मिलने पर गर्दनीबाग थाने पहुंचे गुरु रहमान सर, कहा- मैंने पेपर लीक की बात नहीं कही है
BPSC अभ्यर्थियों को धरना प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप प्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान सर पर लगा है। इसके लिए गर्दनीबाग थाने ने गुरु रहमान सर को लीगल नोटिस भेजा था। इसी नोटिस पर गुरु रहमान सर गर्दनीबाग थाने पहुंचे, जहां शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक की बात मैने नहीं कही है।