गोपालगंज: गोपालगंज में ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान, 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे तक वाहन जाँच अभियान चलाया गया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। बताया जाता है कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस के द्वारा गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया है।