गोपालगंज: चतुर बगहा गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, एक युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी से पूर्व मे भी आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसको लेकर आरोपी ने फिर युवक को मारपीट कर घायल किया है।