गोपालगंज: तकिया गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल, पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया गांव के पास दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।