गोपालगंज: दरगाह मोहल्ले में विवाद के चलते मारपीट, एक युवक घायल, पुलिस कर रही जाँच
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के दरगाह मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक मंगलवार की शाम 5:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं घायल युवक नगर थाने में पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।