गोपालगंज: जादोपुर के दियारा इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 212 लीटर विदेशी शराब को किया बरामद
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की तड़के 4:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 212 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।