🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | निचलौल
सात-पांच पुल से महिला ने नहर में लगाई छलांग, स्कूली बच्चों ने बचाई जान
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में सात-पांच पुल से एक महिला ने कथित तौर पर नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद स्कूली बच्चों कृष्णा और सद्दाम ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी।
दोनों बच्चों ने साहस दिखाते हुए डूब रही महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। बच्चों की बहादुरी और साहस की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कृष्णा और सद्दाम ने मानवता और हिम्मत की मिसाल पेश की।
Public maharajganj
#Maharajganj #महराजगंज #निचलौल #Nichloul #BreakingNews #everyone #follower #MaharajganjNews #NichlaulNews #Bravery #बहादुरी #PublicMaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 11, 2026