कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव में सरकारी तालाब एवं चारागाह की जमीन पर मिट्टी डालने के विवाद को लेकर दलित महिला कृष्णा देवी एवं उनके बेटे के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन सिंह यादव पर लगाया गया है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर मिट्टी डालने की सूचना डायल 112 पर देने से नाराज होकर आरोपी तीन अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचा।
- दलित महिला के साथ मारपीट के आरोप एवं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चा का बना विषय
Basti, Basti | Nov 29, 2026