*विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी ने दसिया के चार बूथों का किया निरीक्षण, फार्म-6 भरवाने में तेजी लाने के निर्देश*
* जनपद बस्ती, 28 नवंबर 2026 -*
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विधानसभा क्षेत्र रुधौली (309) के प्राथमिक विद्यालय दसिया स्थित बूथ संख्या 287, 288, 289 एवं 290 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथों पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बीएलओ से फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 व अन्य प्रपत्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण और नाम संशोधन की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान दिवस पर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने पर विशेष जोर दिया जाए। विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें चिन्हित कर पंजीकरण पूरा कराया जाए। उन्होंने बीएलओ और अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रपत्र भरवाए जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 28, 2026