Public App Logo
Profile Picture

Journalist Rk Giri

@journalistrkgiri
695Followers
1Following
बस्ती : पहली बार बस्ती जनपद में Permanent Cardiologist की सुविधा।
अब Ananta Heart & Cancer Hospital, Basti में स्थायी विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता। 🫀
🏥 Ananta Heart & Cancer Hospital, Basti
फुटहिया पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी पर पैसे लेने का ड्राइवर ने लगाया आरोप,चालान भरने के बाद सेब की गाड़ी छोड़ने के नाम पर की थी डिमांड
क्या आपको मिल रही 20 से 22 घण्टे बिजली..................अघोषित विद्युत कटौती से आजिज उभोक्ताओ ने बस्ती कलवारी मार्ग पर सड़क पर लेटकर जताया विरोध
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर कैश लेने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार, 20 हजार रुपये और अर्टिगा बरामद

बस्ती। ग्राहक सेवा केंद्रों पर PhonePe, Google Pay और अन्य ऑनलाइन पेमेंट के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर कैश लेकर फरार होने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को बस्ती साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रायड मोबाइल, 20 हजार रुपये नकद और एक अर्टिगा कार बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौराहा स्थित दुकान पर आरोपी ने 9,090 रुपये का फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर कैश ले लिया था। खाते में रकम नहीं पहुंचने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद पुलिस ने विशाल कुमार चौधरी निवासी लधौरा, हरिद्वार और रिषभ सिंह भदौरिया निवासी करौली सरकार, कानपुर देहात को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाकर QR कोड से भुगतान करने का झांसा देते और PhonePe/Google Pay का फर्जी ‘Payment Successful’ स्क्रीनशॉट दिखाकर नकदी ले लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बस्ती के अलावा इटावा और फिरोजाबाद में भी इसी तरह ठगी की थी। विशाल के खिलाफ मुजफ्फरनगर में वर्ष 2024 का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Video 4
सावधान रहने की जरूरत...
थाने पर हुआ विवाह.......
बस्ती प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स में KIA मोटर्स शोरूम में नई गाड़ी सोरंटो की लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री Rajkishor Singh ने अखिलेश के नीले गमझे को लेकर साधा निशाना <nis:link nis:type=tag nis:id=निर्मल_अपडेट्स nis:value=निर्मल_अपडेट्स nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> Akhilesh Yadav
नहर की पुलिया के नीचे अधेड़ का श**व मिलने से सनसनी
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर पुलिया के नीचे अधेड़ का श**व मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श**व को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। मृत**क की पहचान पिकौरा लाला निवासी जगदेव यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार जगदेव बुधवार शाम से घर से लापता थे। काफी तलाश के बावजूद देर रात तक उनका पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि जगदेव अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में पुलिया से नहर में गिरने से उनकी मौ**त हुई। पुलिस ने श**व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट के बाद मौ*त का कारण स्पष्ट होगा।
RCC Public School के बच्चों ने दिल्ली में लहराया परचम

बस्ती। RCC Public School, Basti में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे ताइक्वांडो जैसे खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।

इसी क्रम में 20 से 22 अगस्त तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 37वीं दिल्ली स्टेट ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में RCC Public School के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की आरुषि यादव ने स्वर्ण पदक तथा अजय यादव ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

बच्चों की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) श्याम कांत जी ने बच्चों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच Ashutosh Singh को बच्चों को निरंतर प्रशिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि RCC Public School के कई बच्चों ने पिछले वर्ष भी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना नाम दर्ज कराया था। बच्चों की लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन का परिणाम है कि अब विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है, जो विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के Director Engineer Shailesh Chaudhary जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा Principal Navneet Dixit जी के निरंतर प्रोत्साहन से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच मिले और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।

कोच Ashutosh Singh ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व विद्यालय के सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में बच्चों को और बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

विद्यालय परिवार ने आरुषि यादव एवं अजय यादव, उनके अभिभावकों, कोच Ashutosh Singh तथा सभी सहयोगियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डुमरियागंज सांसद Jagdambika Pal को सांसद रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित
🤔🤔🤔 ई लो पचपेडिया मार्ग पर पलट गई ई रिक्शा .....
हाल ए जलजीवन मिशन....
एसपी ऑफिस के सामने बाइक चोरी, घटना CCTV कैमरे में कैद
PDA व्यापारी सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल 2027 में बनेगी सपा को सरकार
वीरेंद्र मिश्र के आवास पहुंचे अरविंद राजभर, परिजनों को बंधाया ढांढस

बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गडहा ओझा निवासी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय वीरेंद्र मिश्र के आकस्मिक निधन की सूचना पर आज शाम सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा सरकार में व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान- महेंद्र नाथ यादव
PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ....
भाजपा विधायक Ajay Singh ने राहत सामग्री का किया वितरण
दुबौलिया में मिली लावारिस बाइक, वाल्टरगंज क्षेत्र में मिला बाइक सवार का श*व

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग स्थित बैरागल गांव के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप बुधवार सुबह लावारिस हालत में अपाची बाइक मिलने के बाद उसी बाइक से जुड़े युवक का श**व वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला। बाइक और श**व अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिलने से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अब सम्पति कुर्क की तैयारी...
Video 21
दुबौलिया में लावारिस हालत में मिली अपाचे बाइक, पुलिस लिखा स्टीकर लगा होने से मचा हड़कंप

बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर निर्माणाधीन बैरागल टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक अपाचे बाइक लावारिस हालत में मिली। बाइक पर पुलिस लिखा स्टीकर लगा हुआ है। सड़क किनारे बाइक मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत-बचाव के निर्देश

बस्ती। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने  कन्हईपुर, भोसिया, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी, अर्जुनपुर, ठोकर नंबर-10, सरवरपुर, पूरे मोतीराम, बर्दिया लोहार, अशोकपुर और कटारिया-चांदपुर समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा लोगों को आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया है। अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने को कहा है।
यह है हनीट्रैप की आरोपी प्रियंका चौधरी, जिसने वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को बनाया था शिकार