*रुधौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*जनपद बस्ती, 28 नवम्बर 2026 -*
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रुधौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
आज मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मुडियार नहर की तरफ से रुधौली की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रुधौली तहसील मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान असवाली उर्फ अश्वनी पुत्र रामहित निवासी वार्ड नं. 11 मुडियार, थाना रुधौली, जनपद बस्ती, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, रंग काला, वाहन संख्या UP58Z8336 बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रुधौली पर पंजीकृत मु.अ.सं. 351/2026 धारा 303(2) बीएनएस में 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*बरामदगी *
एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, रंग काला, वाहन संख्या UP58Z8336
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ.नि. शिवकुमार यादव, थाना रुधौली
2. हे.का. राघवेन्द्र दुबे, थाना रुधौली
3. का. अनुभव यादव, लवकुश सिंह, ऋतिक कुमार, थाना रुधौली
Basti Police
*संवाददाता - हरी ओम प्रकाश,
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Nov 28, 2026