*आज मुझे सम्मानित किया गया - आप सबके आशीर्वाद से*
आज 15वें बस्ती मैराथन 2026 के मंच पर मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुझे खेल महोत्सव के आयोजक भावेश पांडे जी, पूर्व विधायक रुधौली संजय जयसवाल जी, रामबाग स्कूल के प्रबंधक अभय पाल जी देव फाउंडेशन के संस्थापक रामजी पांडे और दयाशंकर मिश्र जी के हाथों मिला। मैं आयोजक मंडल का दिल से आभारी हूँ। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, यह बस्ती की जनता, मेरे पाठकों, दर्शकों और आप सबके प्यार और आशीर्वाद का सम्मान है।
आप सबने जो प्यार दिया है, उसी की बदौलत मैं वर्षों से पत्रकारिता में डटा हुआ हूँ। आगे भी बस्ती की आवाज को इसी साहस और सच्चाई के साथ उठाता रहूँगा। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद
*आपका अपना -*
*हरि ओम प्रकाश,
वरिष्ठ पत्रकार, कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Nov 29, 2026