उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर विस्फोटक से भरे कंटेनर में भीषण आग, डिवाइडर से टकराया, लगा लंबा जाम
उदयपुर। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। वाना गांव के पास रात करीब 8:45 बजे विस्फोटक सामग्री से भरा एक कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनमें दो उदयपुर और एक भींडर से आई। नगर निगम के CFO बाबूलाल चौधरी के अनुसार, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
#UdaipurNews #ChittorgarhNews #HighwayAccident #ContainerFire #Udaipur
Dungarpur, Dungarpur | Oct 16, 2026