अमरिया: निसरा के पास जोरदार टक्कर, दो बाइकें आमने-सामने टकराईं, चार लोग गंभीर घायल
जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर निसरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में विशाल, कमलजीत और राजेश की पहचान हुई है