हरित विद्यालय के अंतर्गत नगर वन का मैदानी भ्रमण
बड़वानी 26 नवम्बर 2026/ पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बड़वानी में हरित विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत बालवाटिका-1 से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नगर वन का मैदानी भ्रमण आयोजित किया गया। प्राचार्य श्री कुंदन राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ना तथा अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, व्यवहार एवं सामाजिक कौशल के प्रति जागरूक करना था।
नगर वन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों का अवलोकन कर उनकी पहचान एवं उनमें अंतर करना सीखा। साथ ही जैव विविधता, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व को समझा। उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने झूलों का आनंद लिया तथा सामूहिक रूप से दाल-बाटी, लड्डू एवं कढ़ी का भोजन किया। बस यात्रा भी उत्साहपूर्ण रही, जिसमें विद्यार्थियों ने गीत एवं भजन गाकर सफर को आनंदमय बनाया। इस गतिविधि ने उनमें आपसी मेल-जोल एवं एकता की भावना को प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सहयोग, अनुशासन, भोजन साझा करने, एक-दूसरे का ध्यान रखने तथा सामूहिक रूप से रहने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रकृति के बीच बिताए गए इस समय ने उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया।यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं यादगार अनुभव रहा।
इस भ्रमण में विभिन्न कक्षाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रमके दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनकी देखरेख करने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। प्राची राठौड़,काकुल शर्मा, अनिता राठौड़, भावना तोमर। इसी क्रम में कक्षा पहली से पाँचवी के लिए पूनम यादव, अंजनी शुक्ला, हिमांशु चौहान, हीरालाल मुजाल्दे तथा प्रभाकर पावरा शामिल रहे। कार्यक्रम का समन्वयन मनीष पंवार एवं निकिता एश्के द्वारा किया गया।
#JansamparkMP
#Badwani
4 views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026