अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण एवं विनिर्माण स्थलों पर आबकारी विभाग की कार्रवाईदबिश देकर अवैध मदिरा व सामग्री जप्त की
बड़वानी 26 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश मंडलोई व सुश्री अभिलाषा सिंगोरिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
इसके अंतर्गत आबकारी वृत्त बड़वानी, अंजड़, राजपुर, सेंधवा एवं खेतिया की संयुक्त टीम ने 25 नवम्बर को ग्राम बावनगजा, अंजराड़ा, पाटी, रोसर, सेमली, दवाना, तलवाड़ा, मटली, दुगानी, दूधखेड़ा एवं मलगाँव में अवैध मदिरा विक्रय एवं विनिर्माण के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने 17.9 लीटर (देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर) तथा 50 लीटर हाथभट्टी अवैध मदिरा जप्त की। साथ ही मौके पर 665 किलोग्राम महुआ लहान के विधिवत सैंपल लेकर उसे नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 15 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 79,387 रुपये है। यह कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक श्री कमलेश बामनिया, श्री दिलीप जायसवाल, सुश्री विभा नांदले एवं अन्य आबकारी बल के सहयोग से की गई। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
5 views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026