अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण एवं विनिर्माण स्थलों पर
आबकारी विभाग ने दबिश देकर अवैध मदिरा व सामग्री जप्त की
बड़वानी 27 नवम्बर 2026/ संभागीय उड़नदस्ता संभाग के उपायुक्त एवं कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश मंडलोई एवं अभिलाषा सिंगोरिया के नेतृत्व में आबकारी वृत्त बड़वानी, अंजड, सेंधवा एवं खेतिया की टीम द्वारा 26 नवम्बर को पलवर, मंडवाडा, पाटी, वास्वि, खेड़ी, बड़गाँव, बायगौर एवं करणपूरा में मदिरा विक्रय एवं विनिर्माण के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें 17.2 लिटर (देशी, विदेशी एवं बियर) अवैध मदिरा जप्त कर एवं 440 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत सैंपल लेकर नष्ट किया।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए जाकर विवेचना में लिए गये। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 49,836 रुपए है । उक्त कार्रवाई उप निरीक्षक कमलेश बामनिया, दिलीप जायसवाल एवं विभा नांदले द्वारा की गई। कार्यवाही में अन्य आबकारी बल का सहयोग था । अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
#JansamparkMP
#Badwani