चांडिल: कपाली में 3 किलो गांजा और 5.19 लाख नकद के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
कपाली ओपी के डोबो काड़ी पत्थर में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिता-पुत्र को अवैध गांजा कारोबार में गिरफ्तार किया गया।एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर अशोक तुरहा के घर छापेमारी की गई,जहाँ पिता-पुत्र गांजा तौलकर पाउच में पाउच में पैक कर रहें थे।गिरफ्तार अशोक तुरहा और उसका पुत्र अभिजीत।