सिहोरा: घाट सिमरिया, हिरन नदी में मिला युवक का शव, मछलियों ने खाया चेहरा
घाट सिमरिया में सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे हिरन नदी पुल के नीचे युवक का शव उतराता दिखाई दिया। शव मिलने की खबर से फैलते ही पुल के आसपास ग्रामीण की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत गोसलपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।