लोहंडीगुडा: लोहंडीगुड़ा अस्पताल में 3 एंबुलेंस होने के बावजूद मरीजों को सुविधा नहीं, संतु कश्यप ने लगाए आरोप
जब मरीज का घर मात्र 7–10 किमी दूर है, तो 40 किमी दूर किलेपाल से एंबुलेंस भेजने की बात क्यों? मौके पर एंबुलेंस खड़ी मिली, एक में मकड़ी का जाला तक लगा था, फिर भी स्टाफ ने तीनों एंबुलेंस व्यस्त होने की बात कही। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं।