चांडिल: चौका पंचायत में मनाई गई गांधी जयंती
चांडिल प्रखंड के चौका पंचायत भवन में शुक्रवार सुबह 11बजे महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।इस दौरान गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर मुखिया कुनाराम मांझी,घनश्याम महतो,महेश्वर मांझी समेत कई लोग उपस्थित थे।