नईसराय: कुशवाह समाज ने मनाई लवकुश जयंती, मप्र सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी हुए शामिल
नई सराय तहसील मुख्यालय पर रविवार को कुशवाह समाज द्वारा भगवान लव कुश की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे, जबकि, समापन शाम 6 बजे हुआ।चल समारोह में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी शामिल हुए। चल समारोह में भगवान लवकुश की झांकी और दुलदुल घोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।