रेपिड किट से की दूध में कैमिकल की जांच, तीन डेयरियों से सैम्पल लिये
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि वीरपुर में 3 डेयरियों पर आज रेपिड किट के माध्यम से दूध तथा दूध से बने उत्पादों में कैमिकल मिलावट की जांच की गई। इसके साथ ही तीन दूध डेयरियों से दूध के सैम्पल भी लिये गये है। उन्होंने जानकारी दी कि वीरपुर में लीलदा रोड पर जादौन डेयरी सबलगढ के मिल्क टेंकर से मिक्स दूध के सैम्पल लिये गये। इसी प्रकार दुर्गा डेयरी वीरपुर से देशी घी और श्रीराम डेयरी वीरपुर से घी, मिल्क क्रीम एवं पनीर के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। सैम्पलों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त तीनो स्थानों पर रेपिड किट के माध्यम से दूध एवं दूध से बने उत्पादों में कैमिकल की जांच भी की गई, जांच के दौरान कैमिकल नही पाया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
22 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026