महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक ने किया कराहल क्षेत्र का भ्रमण
----
महिला एवं बाल विकास चंबल संभाग मुरैना की संयुक्त संचालक श्रीमती रेखा सिंहल द्वारा कराहल परियोजना अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र सेसईपुरा ए, आंगनबाड़ी केन्द्र पारोद, आंगनबाड़ी केन्द्र गोरस सी, एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ढेंगदा सी का निरीक्षण किया गया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण उपरांत कराहल एवं श्योपुर की एन. आर.सी का भी निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में श्री श्याम बाबू खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला श्योपुर तथा श्री नितिन मित्तल परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना कराहल भी उपस्थित रहें। एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों की माताओं की काउंसलिंग की गयी एवं समझाईश दी गयी तथा श्योपुर एन.आर.सी. में भर्ती बच्चा कान्हा आदिवासी (पिता श्री मंगल आदिवासी) की दादी से चर्चा कर एन.आर.सी. में बच्चें के स्वस्थ्य होने तक एन.आर.सी. में रहने हेतु समझाईश दी गयी।
इसके उपरांत संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास चंबल संभाग मुरैना के द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा श्योपुर के साथ भेट की गयी, उसके उपंरात जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षको की विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी एवं बैठक में समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षको सभी विभागीय योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धित प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026