दारू: सिंघानी में चोरों ने दो ऑटो और ट्रैक्टर से बैटरियां चुराईं
सिंघानी में बेखौफ चोरों का उत्पात, दो ऑटो और ट्रैक्टर से बैटरियों की चोरी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघानी में अज्ञात चोरों ने बीते रात उत्पात मचाया है। बेखौफ चोरों ने इलाके में खड़े तीन वाहनों को निशाना बनाते हुए दो ऑटो और एक ट्रैक्टर से बैटरियां चुरा लीं और बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए।