मड़ावरा: मड़ावरा में रासायनिक खाद के वितरण के मामले में किसानों ने साधन सहकारी समिति के सामने लगाया जाम
मड़ावरा में बुधवार को दोपहर 12 बजे साधन सहकारी समिति पर रासायनिक खाद वितरण न होने से नाराज किसानों ने साधन सहकारी समिति के सामने मदनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मड़ावरा पुलिस ने मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद समिति के सचिव को बुलाकर खाद वितरण शुरू कराया गया।