जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) अंतर्गत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आज जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) अंतर्गत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनसुनवाई कक्ष, विदिशा में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा द्वारा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्सल्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में श्री संतोष रघुवंशी द्वारा जोखिमग्रस्त बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग सर्वे की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से चिन्हित बच्चों को आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है।
साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री अनुज जैन द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत पात्र बच्चों के नियमित फॉलोअप, प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं अधिक से अधिक पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की योजनाओं संबंधी समझ को सुदृढ़ करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha
1 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026