जल गंगा संवर्धन अभियान बावडी उत्सव पूजन कर धूमधाम से मनाया गया
..
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था मां शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी गंज बासौदा सेक्टर गमाकर की आदर्श ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काचरोद के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान का तृतीय समापन अवसर पर सेक्टर गमाकर की पचमा रोड जिन्द बाबा की ऐतिहासिक वावडी उत्सव पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रंगोली, दीप प्रज्वलन एवं फूलमालाओं से बावड़ी की आकर्षक साज-सज्जा की गई। साथ ही उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमति पूजा श्रीवस्तव विकासखंड समन्वयक श्रीमती ममता राठौर एवं समाज सेवी श्री सुनील बाबू पिगले एवं महेन्द्र सिंह लोधी, विजय अरोरा, नितिन भाटे, संजीव शर्मा, आवरण संस्था से अमित शर्मा, पूनम पंथी, मनीषा पंथी, गीता नामदेव, माधुरी पाटस्कर, परामर्श दाता जगदीश प्रसाद साहू, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति काचरोद से राजेन्द्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
नवांकुर संस्था माँ शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेन्ट सोसायटी के संचालक हजारी लाल पाटस्कर ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा प्राचीन कुएं और बावड़ियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने सर्व प्रथम वावडी की पूजन की। जिला समन्वयक ने जल बचाओ, पेड़ लगाओ” एवं जल स्रोतो का संवर्धन एवं संरक्षण की वात कही गई अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई एव जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha
7 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026