गिधौर: धमना पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री ने किया
Gidhaur, Jamui | Sep 12, 2026 धमना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शनिवार को 2 बजे के लगभग पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि भवन शुरू होने से ग्रामीणों को जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार पंजीकरण व अपडेट जैसी सुविधाएं पंचायत स्तर पर मिलेंगी।