गिद्धौर: गिद्धौर में अनियंत्रित कार 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, कार सवार बाल-बाल बचे
Gidhaur, Chatra | Feb 20, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय गांव स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर शुक्रवार को लगभग 12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि खोटाही नदी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। चालक को हल्की चोट आने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कार हजारीबाग की ओर से चत