मिर्ज़ापुर: राजगढ़ में महिला की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मिर्ज़ापुर:जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सेमरी महुअरिया से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम जमीनी विवाद के चलते हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2026