सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा मासूम बच्चों से सिर की मालिश कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय कुतुबापुर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चों से पढ़ाई करवाने के बजाय इस तरह के कार्य कराने से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों व जागरूक नागरिकों ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2026