Public App Logo
Profile Picture

HARDOI EXPRESS INDIA NEWS

@hardoiexpressindia
7812Followers
5388Following
सासाराम में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; मुआवजे की मांग

सासाराम के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात और उसकी मां की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया. शुक्रवार को नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

प्रसव के बाद नवजात की मौत, मां की हालत भी बिगड़ी

मृतका की पहचान सासाराम सदर प्रखंड के बनरसिया गांव निवासी जोगिंदर बिंद की करीब 25 वर्षीय बेटी निर्मला देवी के रूप में हुई है. उनके पति विकास प्रजापति दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर निर्मला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया.

परिजनों का आरोप, सुरक्षित प्रसव का दिया गया था भरोसा

परिजनों का कहना है कि दूसरे निजी अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने का आश्वासन दिया गया था. हालांकि, प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद निर्मला की हालत भी लगातार बिगड़ने लगी. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन बेहतर इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मां और नवजात की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की.

शव रखकर पुरानी जीटी रोड जाम, वाहनों की लगी कतार

घटना से आक्रोशित परिजनों ने बेदा नया बस स्टैंड के पास सड़क पर शव रखकर पुरानी जीटी रोड जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन प्रभावित हुआ. परिजन इलाज में कथित लापरवाही की जांच, मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया.
पानीपत में खुले नाले में जिंदगी और मौत के बीच फंसा बच्चा...लोगों ने कूदकर बचाई जान; खौफनाक CCTV आया सामने

पानीपत वार्ड नंबर-3 में देवी मंदिर के पास खुले नाले में गिरकर एक बच्चा डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

गनीमत रही कि घटना के समय लोग मौके पर मौजूद थे, वरना बच्ची की जान भी जा सकती थी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में बचे के नाले में गिरने और आसपास मौजूद लोगों के उसे बचाने के लिए तत्काल आगे आने की घटना सामने आई है।

इस घटना ने नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी नाले और आसपास के क्षेत्र में पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले एक महिला खुले नाले में गिर गई थी, जबकि बाद में बाइक सवार भी गड्ढे में गिर चुके हैं। इन घटनाओं के बाद निगम अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी और निर्माण एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद बच्ची के नाले में गिरने की घटना सामने आने से खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों की समस्या फिर उजागर हुई है।

लोगों की सतर्कता से बची बच्ची की जान

देवी मंदिर के पास खुले नाले में बच्चे के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने बिना देर किए बच्ची को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ पल की देरी भी उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। राहत की बात रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकाल लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में खुले नाले की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, बच्ची की उम्र, घटना का सटीक समय और उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पहले महिला नाले में गिरी, दुकानदारों ने बचाया था

इसी क्षेत्र में अगस्त में एक महिला के खुले नाले में गिरने की घटना सामने आई थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। महिला नाले में गिर गई तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी। उस समय भी नाले की गहराई और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठे थे। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि सड़क और सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है तथा खुले गड्ढों और नालों के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई है। महिला की जान बचने के बाद भी इलाके में हादसों का सिलसिला नहीं रुका।

बाइक सवार भी गड्ढे में गिर चुके

इसी इलाके में बाइक सवारों के गड्ढे में गिरने की घटनाएं भी सामने आई थीं। सितंबर की शुरुआत में सचदेवा गार्डन के सामने खुले गड्ढे में बाइक सवारों के गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाद में इसी क्षेत्र में एक युवक के खुले सीवर मैनहोल या गड्ढे में गिरने की घटना की रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी। लगातार सामने आई इन घटनाओं से स्पष्ट है कि खुले नाले, गहरे गड्ढे और अधूरे निर्माण कार्य लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।

JE निलंबित, SDO और XEN पर कार्रवाई

महिला और बाइक सवारों के हादसों के बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की थी। प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, निगम आयुक्त डॉ. पंकज राव ने जेई जतिन को निलंबित कर दिया था। एसडीओ योगेश तोमर और एक्सईएन सुमित नांदल के खिलाफ आरोपपत्र की विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी। संबंधित निर्माण एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए थे और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में दोबारा बच्ची के नाले में गिरने की घटना सामने आना सुरक्षा इंतजामों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है।

आखिर कब तक लोगों की जान बचाने के लिए राहगीरों पर निर्भर रहेगा शहर?

खुले नाले में बच्ची के गिरने की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि हादसे होने के बाद कार्रवाई तो होती है, लेकिन खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं हो पा रही। अगर घटना के समय आसपास लोग मौजूद नहीं होते तो बच्ची की जान जा सकती थी।

ऐसे में केवल हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करना पर्याप्त नहीं है। खुले नालों को सुरक्षित ढकना, गहरे गड्ढों के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग करना, चेतावनी बोर्ड लगाना और अधूरे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है। नगर निगम को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों और राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिले और किसी परिवार को ऐसी लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर न चुकानी पड़े।
इस दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा ''कॉकरोच''- केशव रामलीला समिति ने कहा- गंदगी का होगा खात्मा

नई दिल्ली: इस साल राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा समारोह के दौरान, केशव रामलीला समिति रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाएगी। यह कॉकरोच "गंदगी और अस्वच्छ" स्थितियों का प्रतीक है।

केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष और मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल देवरहा ने बताया कि यह फैसला घरों, आस-पड़ोस और पूरे समाज से 'गंदगी को खत्म करने की जरूरत'को उजागर करने के लिए लिया गया है।

गुरुवार को देवरहा ने कहा, "विजयदशमी का त्योहार पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। हम हजारों सालों से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाते आ रहे हैं, इससे यह संदेश मिलता है कि अंत में हमेशा सत्य की ही जीत होती है।" समिति के एक और पुतला जलाने के फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि देश को प्रभावित करने वाले मुद्दों को दर्शाने के लिए अतिरिक्त पुतला जलाने की परंपरा पहले भी रही है।

उन्होंने कहा, "इन सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए, हमने पहले भी अपने देश को परेशान करने वाली विभिन्न समस्याओं, जैसे नक्सलवाद या आतंकवाद को दर्शाने वाले पुतले जलाए हैं। इस साल, हमारी समिति ने केशव रामलीला समिति मैदान (NSP) में गंदगी के प्रतीक, एक कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला किया है। हमारा लक्ष्य तीन जगहों से गंदगी को खत्म करना है: हमारे घरों से, हमारे आस-पास के माहौल से और पूरे समाज से।"उन्होंने आगे बताया कि यह पुतला पीतमपुरा स्थित समिति के मैदान में जलाया जाएगा। देवराहा ने कहा, "यही वजह है कि इस साल पीतमपुरा की केशव रामलीला समिति गंदगी के प्रतीक के रूप में एक कॉकरोच (तिलचट्टे) के आकार का पुतला जलाएगी।"

पुतले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "यह 30 फुट ऊंचा पुतला होगा, जो बिल्कुल एक कॉकरोच जैसा दिखेगा, यह वाकई देखने लायक नज़ारा होगा!" जब उनसे पूछा गया कि समिति ने इस मुद्दे को दिखाने के लिए कॉकरोच को ही क्यों चुना, तो देवराहा ने बताया कि इसका मकसद देश और समाज को गंदगी से मुक्त करने की ज़रूरत की ओर लोगों का ध्यान खींचना है। उन्होंने कहा, "देखिए, किसी भी तरह की गंदगी से हमारे देश, हमारे समाज और यहां तक कि हमारे आस-पड़ोस को भी मुक्त होना चाहिए। हमारे इस फैसले के पीछे यही कारण है।"

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले, जून और जुलाई में इस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अब, मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर, यह पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

इस बीच, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को "लहरा दो तिरंगा" रैली निकालने का प्रस्ताव दिया है। शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में होने वाले विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
🔴औरैया बेला के जंगल में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त, कन्नौज की 16 वर्षीय शिवानी थी मृतका

📍 23 दिन बाद हुई पहचान, 20 सितंबर को मिला था शव

बेला थाना क्षेत्र के दलपपुर और भदौरियन पुरवा गांव के बीच जंगल में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान शिवानी (16) पुत्री चंद्र प्रकाश, निवासी कपूरापुर, थाना कन्नौज के रूप में हुई है।

➡️ जंगल में शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी थी।
➡️ पहचान के लिए पुलिस ने कई जिलों में सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरें प्रसारित कराई थीं।
➡️ शिवानी की मां का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।
➡️ युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव जंगल तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

⚠️ बड़ा सवाल: आखिर 16 वर्षीय शिवानी की मौत कैसे हुई?

📲 घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
अस्पताल का गेट बंद, बाहर तड़पती रही गर्भवती, नवजात की मौत

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गर्भवति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के गेट के सामने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया, वहीं मां की हालत गंभीर है।

दरअसल, परिवार बुधवार रात करीब 11 बजे महिला को गणेशपुर अस्पताल लेकर आया था, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा बंद था।

परिवार के लोग दरवाजा पीटते रहे, आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी दौरान अस्पताल के गेट के सामने ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर CMHO डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने पीएचसी गणेशपुर में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया है।

गणेशपुर (श्रीनगर) निवासी अनिल कुमार सारथी की गर्भवती पत्नी को बुधवार रात लेबर पेन शुरू हुआ। परिजन उसे लेकर रात करीब 11 बजे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद था और उस समय डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थे।

उन्होंने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाकर स्वास्थ्यकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। इस दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती गई। परिजनों के अनुसार समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने के बीच महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार मिल जाता, तो स्थिति अलग हो सकती थी।

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और प्रसव जैसी आपात स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

CMHO डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में लापरवाही सामने आने पर नवजात की जान चली गई, जबकि प्रसूता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

मामले में कार्रवाई करते हुए पीएचसी गणेशपुर में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और सहायक नर्स (एएनएम) प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया गया है।
गिट्टी प्लांट की भूमि पर लगी मिट्टी माफियाओं ने बेंच डाली!
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> काकोरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर रोड पर पूर्व में संचालित गिट्टी प्लांट की जमीन से कथित तौर पर मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर लगातार दौड़ती रहीं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी या कार्रवाई नहीं की गई।

अब सवाल उठ रहे हैं कि संबंधित जमीन से मिट्टी उठाने की अनुमति किसने दी? क्या इसके लिए खनन विभाग से आवश्यक स्वीकृति ली गई थी? यदि बिना अनुमति मिट्टी का खनन और परिवहन किया गया, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
अमेरिका से युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान का देंगे साथ', राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान से मचा सियासी बवाल

जयपुर। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

बहुप्रसारित वीडियो में राठौड़ ने कहा कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो पड़ोसी होने के नाते हम पाकिस्तान के साथ हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर भारत का साथ देंगे।

उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व से स्पष्टीकरण मांगा है।

राठौड़ गुरुवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों के साथ खड़े होने की बात कही और पाकिस्तान का उदाहरण दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने राठौड़ के बयान की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस विचार से सहमत हैं?

उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा कि वहां से भारत के सैनिकों और नागरिकों पर हमले होते रहे हैं, ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का यह बयान गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली., फिर बच्चों के सामने करने लगा दरिंदगी. महिला की आपबीती सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

भोपाल l पति पत्नी एक दूसरे से प्यार और सुरक्षा की उम्मीद करते हैं. अगर वही उसके साथ हैवानियत करे, तो आप क्या कहेंगे? मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

एक महिला ने अपने ही पति पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने, बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. आरोप है बच्चों के सामने ही पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला छोला मंदिर थाना इलाके का है. 26 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने छोला थाना में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उसने पति पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने, मारपीट करने और अमानवीय कृत्य करने के आरोप लगाये हैं.

पति कैरेक्टर पर शक करता था

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी पति की यह दुसरी शादी है. उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. जिसके बाद उसने पीड़िता से दूसरे शादी की. उसे पहली पत्नी से दो और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं. आरोपी शादी के बाद से ही पत्नी को हमेशा प्रताड़ित करता था. पति को शक था कि पत्नी घर से बाहर जाकर पर गलत काम करती है. वह उसके चरित्र पर भी शक करता था. जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था.

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी

शनिवार रात करीब नौ बजे महिला घर लौटी. इस दौरान पति शराब के नशे में धुत था. चरित्र शक में उसने उसके साथ मारपीट की और कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने की कोशिश की. तभी आसपास पड़ोस के लोगों ने जिसके बाद वह घर में बच्चों के जबरन सम्बन्ध बनाने लगा. हद तो तब हो गयी जब उसने बच्चों के सामने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी.

वारदात के बाद पति फरार

इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जिसकी तलाश की जा रही है.
सहेली के पापा से प्यार; 30 की युवती से शादी के लिए 75 के बुजुर्ग की धूमधाम से हुई हल्दी

(औरैया),सहेली के पापा से प्यार का मामला यूपी से निकलकर देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। 75 साल के बुजुर्ग की 30 साल की युवती से होने जा रही शादी को लेकर हर कोई बातें कर रहा है।

सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद अब बुजुर्ग की हल्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। नवरात्र के बाद दोनों की शादी की तैयारी घर में जोर-शोर से चल रही है। उम्र में 45 साल के फासले के बाद भी शादी के इस अनोखे फैसले के कारण यूपी का औरैया कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है। सहार क्षेत्र के 75 वर्ष के बुजुर्ग और उनकी बेटी की 30 वर्षीया सहेली के बीच एक साल पहले प्यार परवान चढ़ा और शादी का फैसला हुआ। रील बनाते-बनाते युवती की रीयल लाइफ ही रील के रूप मे खूब वायरल हो रही है।

सहार विकासखंड क्षेत्र के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर और औरैया शहर की रहने वाली 30 वर्षीया रानी राजपूत ने बीते दिनों एक स्थानीय ब्यूटी पार्लर में भव्य तरीके से सगाई की थी। दोनों ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। सगाई के बाद अब विवाह की बाकी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अदा की जा रही हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर हल्दी की रस्म निभाई गई। परिजनों ने बुजुर्ग दूल्हे को हल्दी लगाई। रामसुगर के अनुसार, नवरात्र के ठीक बाद शुभ मुहूर्त में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रील बनाने घर आती थी रानी, यूं हुआ प्यार

इस प्रेम कहानी की शुरुआत सोशल मीडिया और रील बनाने के सिलसिले से हुई। रामसुगर की बेटी राधा इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। रानी राजपूत उनकी सहेली थीं और अक्सर राधा के साथ रील और वीडियो बनाने के लिए उनके घर आया-जाया करती थी। इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह जान-पहचान नजदीकी में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो शादी का फैसला लिया।

अकेलेपन और अतीत के दुखों ने बनाया हमसफर

रामसुगर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी का सात साल पहले निधन हो गया था। एक बेटे और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है और अपने-अपने परिवारों में व्यस्त हैं। पत्नी के गुजर जाने के बाद घर में अकेलापन महसूस कर रहे थे। दूसरी ओर, रानी भी पहले से शादीशुदा थीं और दो बच्चों की मां हैं। रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया कि उनके पहले पति उन्हें छोड़कर चले गए थे। जीवन में आए इस संकट के बीच उन्हें रामसुगर में एक सच्चे साथी का सहारा दिखा।

रीति-रिवाज से विवाह की तैयारियां

दोनों परिवारों की सहमति से तय हुए इस रिश्ते को लेकर गांव में उत्सुकता का माहौल है। परिजनों के अनुसार नवरात्र के बाद होने वाले इस विवाह समारोह में परिवार के चुनिंदा और करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया जाएगा। शादी की सभी रस्में परंपरा के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचे रामसुगर और अपने अतीत को पीछे छोड़ नए जीवन की शुरुआत कर रहीं रानी का यह फैसला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।
रातों-रात गायब हुई शीशम-नीम की लकड़ी, वन विभाग की भूमिका पर सवाल; जांच की मांग”

<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई। nis:value=हरदोई। nis:enabled=true nis:link/> टड़ियावां थाना क्षेत्र में पॉलीटेक्निक के पड़ोस स्थित एक कच्चे मकान के पास पड़ी शीशम और नीम की लकड़ी के रातों-रात गायब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने मामपुर निवासी लकड़कट्टा पर वन विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से लकड़ी कटवाकर हटवाने का आरोप लगाया है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पॉलीटेक्निक के पड़ोस में एक कच्चे मकान के पास शीशम और नीम की लकड़ी पड़ी हुई थी, जो कथित तौर पर रातों-रात वहां से गायब हो गई। इस मामले में वन विभाग के एक वन दरोगा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, लकड़ी के सरकारी होने, उसे हटाए जाने की परिस्थितियों और कथित मिलीभगत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले लकड़कट्टा पीपल चौराहे सहित क्षेत्र के अन्य स्थानों पर कथित रूप से सरकारी लकड़ी के कटान को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं। लगातार सामने आ रहे इन आरोपों के बाद सरकारी पेड़ों की सुरक्षा, अवैध कटान पर निगरानी और वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित स्थल का निरीक्षण करने और लकड़ी के स्रोत का पता लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी कर्मचारी की मिलीभगत की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
ब्लू ड्रम' के बाद आज 'सांप कांड' में फैसले की घड़ी. अमित कश्यप की कातिल पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को क्या मिलेगी सजा?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ‘नीले ड्रम कांड’ (सौरभ राजपूत हत्याकांड) में दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब पूरे देश की निगाहें आज (16 अक्टूबर) आने वाले एक और चर्चित फैसले पर टिक गई हैं.

मेरठ के खौफनाक ‘सांप कांड’ यानी अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार दी जा चुकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की सजा का ऐलान आज होना है. मेरठ जेल में बंद दोनों दोषियों में ‘ब्लू ड्रम’ केस के ऐतिहासिक फैसले के बाद से भारी खौफ और बेचैनी देखी जा रही है. कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए जेल प्रशासन ने भी दोनों की सुरक्षा और काउंसलिंग बढ़ा दी है.

इस दिल दहला देने वाली वारदात की पटकथा बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में लिखी गई थी. 12 अप्रैल 2025 की रात अकबरपुर सादात गांव में रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी थी. कत्ल को स्वाभाविक मौत का रूप देने के लिए आरोपियों ने पूरी साजिश रची थी. हत्या के बाद अमित के शव के नीचे और बेड पर एक जहरीला सांप छोड़ दिया गया था ताकि सबको लगे कि उसकी मौत सर्पदंश से हुई है.

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया था.

रात भर में 50 से ज्यादा कॉल और चश्मदीद गवाह: पुख्ता साक्ष्यों ने फंसाया

अदालत में पुलिस और अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मजबूत डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पेश किए. हत्या की रात रविता और अमरदीप के बीच लगातार बातचीत हो रही थी. सीडीआर (CDR) जांच में सामने आया कि उस रात दोनों के बीच 50 से अधिक बार फोन पर बात हुई थी. वारदात की रात ग्रामीणों और गवाहों ने अमरदीप को अमित के घर से बाहर निकलते हुए देखा था. इन पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर एडीजे-12 (ADJ-12) की कोर्ट ने 7 अक्टूबर को ही दोनों को दोषी करार दे दिया था.

‘ब्लू ड्रम’ केस में फांसी के बाद जेल में उड़ी नींद, बढ़ी बेचैनी

14 अक्टूबर को मेरठ जिला जज कोर्ट द्वारा ‘नीले ड्रम कांड’ में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद से जेल का माहौल बदला हुआ है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के मुताबिक मुस्कान और साहिल की फांसी की खबर सुनकर रविता और अमरदीप गहरे तनाव में हैं. हालांकि उनकी मानसिक स्थिति सामान्य है, लेकिन उन्हें अनहोनी से बचाने के लिए सुरक्षा और काउंसलिंग बढ़ा दी गई है. मेरठ जेल में पति और बेटे की हत्या के आरोप में बंद पांच अन्य महिला कैदियों की सांसें भी कोर्ट के कड़े रवैये को देखकर अटकी हुई हैं.

पति, पत्नी और वो’: क्राइम के अनोखे पैटर्न ने देश को चौंकाया

मेरठ में एक के बाद एक सामने आए इन दो हत्याकांडों ने पूरे देश को सन्न कर दिया था. ‘ब्लू ड्रम कांड’ और ‘सांप कांड’ दोनों में ही मुख्य आरोपी सामान्य परिवारों से थे और उनका कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं था. दोनों ही मामलों में ‘पति, पत्नी और वो’ का एंगल था, जहाँ अवैध संबंधों के रास्ते से पति को हटाने के लिए बेहद खौफनाक और अनोखे तरीके अपनाए गए थे. आज एडीजे-12 कोर्ट द्वारा दोनों दोषियों को सजा सुनाए जाने के साथ ही इस चर्चित मामले का पटाक्षेप हो जाएगा.
<nis:link nis:type=tag nis:id=ई-रिक्शा nis:value=ई-रिक्शा nis:enabled=true nis:link/> में ब्लेड से पर्स काटकर करती थीं चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

**दो सोने के कंगन, अंगूठी और 22 हजार रुपये बरामद; गांधी मूर्ति चौराहे पर हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस**

**अमरोहा।** बाजारों और सर्राफा दुकानों के आसपास खरीदारी करने वाले लोगों को निशाना बनाकर चोरी करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाएं ई-रिक्शा में यात्रियों के साथ बैठकर भीड़ का फायदा उठाती थीं और ब्लेड से पर्स काटकर नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, 22 हजार रुपये नकद और एक काला बैग बरामद किया है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 82 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मुरादाबाद के वारसी नगर निवासी गुलफशा (30) पत्नी समीर और तरन्नुम (28) पत्नी साहिल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अमरोहा नगर कोतवाली में चोरी के दो मामले दर्ज हैं।

**भीड़ का फायदा उठाकर बनाती थीं निशाना**

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाएं बाजारों और सर्राफा बाजारों में सोने के आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों पर नजर रखती थीं। इसके बाद उनके साथ ई-रिक्शा में सवार हो जाती थीं। मौका मिलते ही ब्लेड से पर्स काटकर नकदी और आभूषण निकाल लेती थीं। वारदात के बाद दूसरे ई-रिक्शा से फरार हो जाती थीं।

**24 सितंबर की चोरी का भी खुलासा**

पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने 24 सितंबर को अमरोहा नगर में ई-रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति का पर्स ब्लेड से काटकर सोने की चेन चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। जनपद में चोरी की घटनाओं को लेकर गांधी मूर्ति चौराहे पर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
फैक्ट्री मालिक और मैनेजर पर लेबर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक फैक्ट्री परिसर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ फैक्ट्री मालिक और मैनेजर द्वारा एक लेबर (श्रमिक) को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेबर की पिटाई कर उसकी हालत खराब कर दी गई। 

​वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कानून को अपने हाथ में लेते हुए श्रमिक के साथ बदसलूकी और मारपीट की जा रही है। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह कानून हाथ में लेना सही है? इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और रोष व्याप्त है।
मेरठ: रसलपुर औरंगाबाद गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गर्भवती बहू के पेट में लात मारने और युवक को छत से फेंकने का गंभीर आरोप

​उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रसलपुर औरंगाबाद गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झडप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

​पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मुताबिक, कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया और परिवार के लोगों तथा महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। हद तो तब पार हो गई जब हमलावरों पर गर्भवती बहू के पेट में लात मारने और एक युवक को छत से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगाया गया। इस सनसनीखेज और अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तथा स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
छतरपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला, जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने पर एसपी कार्यालय पहुंची युवती

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता को फिर से धमका रहा है। इस मामले से परेशान होकर युवती ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी (पुलिस अधीक्षक) कार्यालय का रुख किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय पटेल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण किया था। इस मामले में जब मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी जेल चला गया था। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है, जिसके बाद युवती ने आरोप लगाया है कि वह उसे लगातार धमकियां दे रहा है। सुरक्षा और न्याय की आस में पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
तुझे किसी का नहीं होने दूंगी. शौहर के नाजायज संबंध से परेशान बीवी ने पिलाई नशीली कॉफी, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

तुझे किसी का नहीं होने दूंगी… शौहर के नाजायज संबंध से परेशान बीवी ने पिलाई नशीली कॉफी, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ जिसके बाद शबनम पर अपने पति नदीम को नशीली कॉफी पिलाकर बेहोश करने और फिर चाकू से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है.

पति-पत्नी के रिश्ते को दुनिया के पवित्र रिश्तों में से एक माना गया है. पर क्या हो जब कोई तीसरा इस रिश्ते में आ जाए तो इसका पति-पत्नी के रिश्ते पर कैसा असर पड़ सकता है यह कोई नहीं जानता. ऐसे में कभी-कभी ऐसे मामले इतना खौफनाक रूप ले लेते हैं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने शौहर का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ा है जहां पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ जिसके बाद शबनम नाम की महिला पर अपने पति नदीम को नशीली कॉफी पिलाकर बेहोश करने और फिर चाकू से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि महिला को शक था कि उसके पति की किसी दूसरी महिला से दोस्ती है. साथ ही, संतान नहीं होने के कारण उसे पति के दूसरी शादी करने का डर भी सता रहा था. ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार, नदीम और शबनम की शादी करीब साढ़े सात साल पहले हुई थी. दंपती की कोई संतान नहीं है. नदीम का आरोप है कि शबनम अक्सर उस पर किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने का संदेह जताती थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था.

इसी बीच आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात शबनम ने नदीम को कॉफी पीने के लिए दी. कॉफी में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह पीने के बाद गहरी नींद में सो गया. इसी दौरान महिला ने उसके कपड़े उतारकर चाकू से कई वार कर दिए, जहां उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया है. ऐसे में हमले में नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर पीड़ित के मुताबिक, उसकी पत्नी अक्सर झगड़े के दौरान कहती थी, ‘तुझे किसी का नहीं होने दूंगी और अपना भी नहीं रखूंगी.’ नदीम का आरोप है कि इसी तरह के विवाद के बीच पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया.

घटना के बाद शबनम के घर से चले जाने की बात सामने आई है. रात करीब दो बजे नदीम की नींद खुली, तब उसे अपने साथ हुई घटना का पता चला. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उसकी हालत देखकर स्थानीय बस्ती के लोग उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पत्नी शबनम को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू को भी बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है.
सिपाही बनते ही पत्नी ने दिया धोखा. पति-ससुर ने पाई-पाई जोड़कर पढ़ाया, पुलिस की वर्दी मिलते ही किसी और से चल गया चक्कर

कटिहार l बिहार के कटिहार से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली कहानी सामने आई है. जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जिस बहू को खाकी वर्दी में देखने का सपना पूरा करने के लिए ससुर दिन-रात ई-रिक्शा चलाते रहे और पति सब्जी बेचकर परिवार का खर्च उठाता रहा, वही, बहू अब पुलिस में नौकरी लगने के बाद परिवार को छोड़ना चाहती है.

वह किसी और युवक के साथ रहना चाहती है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कटिहार पुलिस केंद्र का है. युवक हंसलाल गुप्ता और उसके पिता परमहंस गुप्ता ने SSP दफ्तर पहुंच कर रो रोकर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाईं है. उसने आरोप लगाया है कि उसने और उसके पिता ने मिलकर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और पुलिस बनाया. लेकिन उसकी पत्नी अब उसे धोखा दे रही है.

ऐसे शुरू हुई कहानी

जानकारी के मुताबिक़, हंसलाल गुप्ता भभुआ जिले के रहने वाला है. वह यूपी के प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था. जहाँ उसकी मुलाक़ात प्रतिभा विश्वकर्मा से हुई. दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया. फिर क्या दोनों ने 2021 में दोनों ने लव मैरिज कर ली.

शादी के बाद वह अपनी पत्नी प्रतिभा को लेकर अपने घर कैमूर आ गया. पहले तो घर वाले नाराज रहे लेकिन बाद में मान गए. 26 अप्रैल 2024 को दोनों ने कैमूर कोर्ट में कोर्ट मैरिज भी कर ली. घर पर हंसलाल सब्जी का कारोबार करने लगा था. जबकि पिता परमहंस गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं.

पति और ससुर ने बनाया सिपाही

बहू प्रतिभा ने कहा वो सिपाही बनना चाहती है और परिवार का खर्च भी उठाएगी. परिवार वाले मान गए. आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बाद भी वो हंसलाल खुद सब्जी का कारोबार कर और पिता परमहंस गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर प्रतिभा की पढ़ाई का पूरा सपना पूरा करने लगे. बहू को पढ़ाने-लिखाने और पुलिस की तैयारी कराने में करीब 8 से 9 लाख रुपये खर्च कर दिए.

पुलिस की वर्दी मिलते ही किसी और से हुआ प्यार

प्रतिभा का चयन 'बिहार पुलिस' में महिला सिपाही के पद पर हो गया. पहली पोस्टिंग कटिहार जिले के मनसाही थाने में हुई. परिवार में ख़ुशी का माहौल था. लेकिन धीरे धीरे सब बदल गया. पति हंस लाल का आरोप है कि सिपाही बनने के बाद प्रतिभा का व्यवहार बदलने लगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह फोन पर बातचीत कम करती थे और परिवार से भी दूर होने लगी.

पति और ससुर ने लगाई गुहार

इसी बीच पता चला प्रतिभा का राहुल शर्मा नाम के युवक से अफेयर चलने लगा. प्रतिभा के मोबाइल में आपत्तिजनक तस्वीरें और चैट भी मिली. प्रतिभा का कहना है वो अलग होना चाहती है. जिसके बाद से रिश्ते को बचाने के लिए पति और ससुर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. पीड़ित पति ने कटिहार एसपी से गुहार लगाई है. एसपी ने मामले को पारिवारिक बताते हुए महिला थाना में काउंसिंलिग कराने का भरोसा दिया है.
बलिया: गाड़ी में हूटर बजाने से रोकने पर युवक ने पुलिसकर्मियों से की नोंकझोंक और बदसलूकी, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिस के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है, जहाँ गाड़ी रोकने और हूटर बजाने से मना करने पर एक युवक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा。 यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बिशुनपुरा चट्टी की बताई जा रही है。 

​मिली जानकारी के अनुसार, जब पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में हूटर बजाने को लेकर युवक को रोका और पूछताछ की, तो वह आग बबूला हो गया。 गाड़ी रोकने की बात पर युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने और नोंकझोंक पर उतारू हो गया。 इस दौरान मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक (एसआई) दिनेश यादव के साथ भी युवक द्वारा अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है。 पुलिस और युवक के बीच हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है。
फतेहपुर में बहु और दंपती सहित तीन को आजीवन कारावास: भाई की हत्या के मामले में चार को बनाया गया था दोषी, एक की हो चुकी है मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ भाई की हत्या के एक पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में बहु और दंपती समेत कुल तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाई की हत्या के इस मामले में कुल चार लोगों को दोषी करार दिया गया था, हालांकि इनमें से एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के करीब 14 साल बाद आए इस हैरान करने वाले अदालती फैसले के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं।
गंगासागर में दिखा पानी का बवंडर: कपिल मुनि आश्रम के पास आसमान छूता नजर आया 'वाटर स्पाउट', श्रद्धालुओं में फैली दहशत

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र गंगासागर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कपिल मुनि आश्रम के पास स्नान घाट नंबर 2 के निकट पानी का एक विशाल बवंडर यानी 'वाटर स्पाउट' दिखाई दिया। पानी के इस बवंडर को देखकर वहां मौजूद तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और भारी दहशत फैल गई। 

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्लभ और डरावनी घटना करीब 30 मिनट तक लगातार जारी रही। आसमान और पानी के बीच बवंडर का रूप ले चुके इस नजारे को देख लोग सहम गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक घटना से किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
मालनपुर के जिलेदार का पुरा में परिवार के दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और फायरिंग से मची अफरा-तफरी; गंभीर हालत में घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती

मालनपुर के जिलेदार का पुरा इलाके से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ परिवार के दो भाइयों के बीच आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। 

​सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खूनी संघर्ष के दौरान लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस खूनी झड़प और फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हाथरस: सादाबाद में बिजली का पोल लगाने को लेकर हुए विवाद में हंगामा, युवक को गाड़ी में बैठाने पर महिला की पुलिस से हुई नोंकझोंक

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में बिजली का पोल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची थी। 

​मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर आरोप लगाया है कि उसके घर के ऊपर जबरन बिजली का पोल लगवाया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान जब पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक व्यक्ति को थाने ले जाने हेतु गाड़ी में बैठाया, तो महिला उग्र हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा युवक को गाड़ी में बैठाते ही महिला और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी नोंकझोंक चली, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अंततः पुलिस ने महिला को काफी समझाया-बुझाया और उसके बाद युवक को अपने साथ थाने ले गई।
भदोही: स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला, शिक्षक पर बाल उखाड़ने व अभद्रता का गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 3 की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्रा अनोखी ने स्कूल के शिक्षक मनोज पर अभद्रता करने, बेरहमी से पिटाई करने और बाल उखाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 

​सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोप यह भी है कि शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार किया जाता है और स्कूल प्रबंधन द्वारा ऐसी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है, क्योंकि स्कूल बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह होती है, न कि डर और प्रताड़ना का केंद्र। मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों और सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन (DM Bhadohi) और पुलिस (Bhadohi Police) से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
छतरपुर: गर्भवती बहू के सिर और दांतों पर किए वार, 5 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पीटकर मरणासन्न हालत में मायके के बाहर छोड़ भागे ससुराल वाले

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम घटरा में एक गर्भवती विवाहिता के साथ दहेज के लिए बेरहमी से मारपीट का दहला देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर पीड़िता को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया और उसे गंभीर हालत में उसके मायके के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले को लेकर पीड़िता ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घटरा निवासी खुशबू सिंह का विवाह नवंबर 2025 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उरई (उत्तर प्रदेश) निवासी संदीप सिंह के साथ हुआ था। शादी में पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 5,00,000 रुपये नगद और गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति संदीप सिंह, ससुर श्याम सुन्दर सिंह, सास सलिन्द्री सिंह, जेठ संजय सिंह और जेठानी जूली सिंह कम दहेज का ताना देकर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे और मायके से 5 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 

पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में गर्भवती है। बीते 13 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4-5 बजे ससुराल पक्ष के पांचों लोग एक चार पहिया वाहन से उसके मायके ग्राम घटरा पहुंचे। वहां उन्होंने फिर से 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे न मिलने पर खुशबू के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बर्बरतापूर्वक मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पीड़िता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके दांत भी हिलने लगे हैं। मारपीट के बाद ससुराल वाले पीड़िता को लूह-लहान और मरणासन्न हालत में मायके के घर के बाहर छोड़कर भाग गए। 

घटना के बाद पीड़िता अपने भाई और मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गौरिहार थाना पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया कि मामला उरई का है, इसलिए वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके बाद पीड़िता ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों (जिसके तहत दहेज प्रताड़ना की पीड़िता कहीं भी रिपोर्ट दर्ज करा सकती है) का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर को आवेदन दिया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है
फतेहपुर में बहु और दंपती सहित तीन को आजीवन कारावास: भाई की हत्या के मामले में चार को बनाया गया था दोषी, एक की हो चुकी है