हमीरपुर: 3 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, पुलिस मुठभेड़ में पैरों में लगी थी गोली
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहाँ 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी हीरालाल के मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस मुठभेड़ के बाद की गई है, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी थी। एनकाउंटर के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी के मकान के हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस कड़ी कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2026