🚨 लोकतंत्र बचाने के लिए सत्ता पक्ष की रैलियां! आखिर किससे डर रही है बीजेपी?
इतिहास में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जब सत्ता पक्ष के लोग ही लोकतंत्र बचाने के नाम पर रैलियां निकाल रहे हैं। यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
जब केंद्र में बीजेपी की सरकार है और देश के कई राज्यों में भी बीजेपी सत्ता में है, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक संवैधानिक पदों पर आसीन हैं, तब आखिर लोकतंत्र को किससे खतरा बताया जा रहा है?
सवाल यह है कि बीजेपी और आरएसएस के लोग आखिर किससे लोकतंत्र बचाना चाहते हैं? विपक्ष से या आम जनता से?
चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर भी विपक्ष और आम नागरिक लगातार सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष द्वारा लोकतंत्र बचाने के लिए रैलियां निकालना राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।
लोकतंत्र सिर्फ सत्ता में बने रहने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों, अभिव्यक्ति की आजादी और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था का नाम है।
फिलहाल देश की राजनीति में गजब का घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना जवाब भी देगी।
खैर, आप सभी को सद्बुद्धि आए। मेरा क्या, मेरा तो काम चलता रहेगा! ✍️
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
✍️ पत्रकार रितेश पासी, हरदोई
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का।
#CityNews24Live #लोकतंत्र #BJP #RSS #भारतीय_राजनीति #लोकतंत्र_की_आवाज #जनता_के_सवाल #राजनीतिक_बहस
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026