हरदोई: माधोगंज क्षेत्र में लेखपाल के नाम पर अवैध वसूली का पर्दाफाश, खुद को भाई बताकर धमकाने का ऑडियो वायरल
हरदोई:उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के अंतर्गत आने वाले माधोगंज थाना क्षेत्र से अवैध वसूली और रौब गांठने का एक गंभीर मामला सामने आया है। वायरल हो रहे ऑडियो में शैलेंद्र कुमार नामक व्यक्ति खुद को लेखपाल से जुड़ा हुआ बताकर पेड़ कटाई रोकने की धमकी दे रहा है। वह माधोगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराकर एसपी साहब के सामने पेश करवाने की सीधी धमकी दे रहा है।
ऑनलाइन पेमेंट के जरिए वसूली:
आरोप है कि डरा-धमकाकर पीड़ितों से यूपीआई (PhonePe / Google Pay) के माध्यम से किस्तों में ₹1,000, ₹1,300 और ₹2,000 जैसी अवैध रकमें ट्रांसफर कराई गई हैं, जिसके स्पष्ट सबूत भी सामने आ चुके हैं।
इस मामले में उच्चाधिकारियों से संज्ञान लेकर सख्त विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2026