Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
basusunilsingh72
भैरोपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की हुई मौत,सदर में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
विकसित बिहार, समृद्ध कैमूर की ओर एक और कदम! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बिहार में ₹34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में कैमूर जिले में लगभग ₹60 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। विद्युत व्यवस्था को मजबूती: RDSS के तहत ₹55.93 करोड़ की लागत से विद्युत वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण। दो नए पावर सबस्टेशनों का निर्माण। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: भभुआ, मोहनियां एवं रामगढ़ क्षेत्र में 9 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवनों का उद्घाटन। पक्का आवास: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को नवनिर्मित आवास की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। ये परियोजनाएं कैमूर में बेहतर विद्युत आपूर्ति, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विकास की नई गति– विकसित कैमूर, विकसित बिहार! #Kaimur #BiharDevelopment #PMNarendraModi #PlateauOfBlessings #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 21, 2026
हाटा गांव के बधार धान की फसल खेत में हटाने के दौरान बिजली करंट लगने से एक किसान की मौत,सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Nov 21, 2026
भभुआ वी मार्ट मॉल से चोरी हुई तांबे की तार मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Nov 21, 2026
भभुआ शहर से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत
Bhabua, Kaimur | Nov 21, 2026
लड़की भगाकर शादी करने के मामले में भभुआ थाना की पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Nov 21, 2026
जनता का दरबार एवं जन-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन तथा सरकारी सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 20.11.2026 को कैमूर जिले में जिला मुख्यालय, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से संवाद एवं प्राप्त आवेदनों का विवरण: 🔹 जिला मुख्यालय स्तर – कुल 69 मामले • जिला पदाधिकारी के जनता का दरबार में 28 आवेदन प्राप्त हुए। • अन्य पदाधिकारियों द्वारा 41 नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। 🔹 प्रखंड स्तर – 20 मामले जिले के 11 प्रखंडों में पदाधिकारियों द्वारा 20 नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। 🔹 पंचायत स्तर – 30 मामले पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा 30 नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज की गईं। जिला पदाधिकारी ने जनता के दरबार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन, कैमूर — जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध। #Kaimur #JantaDarbar #PublicGrievance #PlateauOfBlessings #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026
खेल अवसंरचना को मिलेगा नया आयाम, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं! जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं जिले में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। 🔹 भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम के जीर्णोद्धार हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश। 🔹 जिले के 07 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम का निर्माण पूर्ण। 🔹 146 ग्राम पंचायतों एवं 04 नगर पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण पूर्ण। 🔹 भभुआ, मोहनिया एवं रामगढ़ में खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निर्माण कार्य जारी। 🔹 एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, मुंडेश्वरी में बालक वर्ग को कुश्ती एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण। जिला पदाधिकारी ने खेल सुविधाओं के नियमित अनुश्रवण, खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। लक्ष्य स्पष्ट है—हर प्रतिभा को अवसर, हर युवा को खेल का मंच! #Kaimur #SportsDevelopment #BiharSports #YouthEmpowerment #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026
स्वरोजगार को बढ़ावा और वित्तीय समावेशन को मिलेगी नई गति! जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं तथा वित्तीय समावेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बैंकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 🔹 PNB में लंबित 111 आवेदनों का 30 नवंबर तक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश। 🔹 वित्तीय समावेशन अभियान के तहत जिले की सभी 146 ग्राम पंचायतों एवं 5 शहरी निकायों में विशेष शिविर आयोजित होंगे। 🔹 जनधन खाते खोलने, बीमा एवं पेंशन योजनाओं में नामांकन, आधार सीडिंग, री-केवाईसी तथा KCC से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर विशेष जोर। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वरोजगार एवं वित्तीय समावेशन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन, कैमूर — स्वरोजगार, उद्यमिता एवं वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में प्रतिबद्ध। #Kaimur #PMFME #PMVishwakarma #SelfEmployment #PlateauOfBlessings Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 20, 2026