विकसित बिहार, समृद्ध कैमूर की ओर एक और कदम!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बिहार में ₹34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में कैमूर जिले में लगभग ₹60 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विद्युत व्यवस्था को मजबूती: RDSS के तहत ₹55.93 करोड़ की लागत से विद्युत वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण। दो नए पावर सबस्टेशनों का निर्माण।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: भभुआ, मोहनियां एवं रामगढ़ क्षेत्र में 9 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवनों का उद्घाटन।
पक्का आवास: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को नवनिर्मित आवास की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई।
ये परियोजनाएं कैमूर में बेहतर विद्युत आपूर्ति, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विकास की नई गति– विकसित कैमूर, विकसित बिहार!
#Kaimur #BiharDevelopment #PMNarendraModi
#PlateauOfBlessings #GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 21, 2026