भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में राजीविका की 45 क्लस्टर की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को भीलवाड़ा जिले की सभी ब्लॉक से जुड़ी 45 क्लस्टर के क्लस्टर मैनेजर और सीएलएफ अकाउंटेंट और सीएलएफ अध्यक्ष की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। राजीविका के अमित जोशी ने बताया कि कार्यशाला में सभी क्लस्टर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी की ग्रेडिंग की जाती है|