भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना की शुरुआत, 7 दिनों के लिए प्रति पीड़ित ₹15 लाख
भीलवाड़ा जिले में सडक़ दुर्घटना पीडितों के लिए कैशलेस उपचार योजना-2025 की क्रियान्विति हो गई है। इस योजना में क्रियान्विति आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन. आरोग्य योजना के टीएमएस के माध्यम से कीजानी है। योजना के अन्तर्गत सडक दुर्घटनाओं के पीडितों के लिए दुर्घटना की दिनांक से अधिकतम 7 दिनों के लिये प्रति पीडित 15 लाख रूपये तक के उपचार का प्रावधान किया गया है।