भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अंडर ब्रिज के आगे युवक-युवती के शव रेलवे ट्रैक के पास मिले, दोनों शवों पर चोटों के निशान, फैली सनसनी
भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ मार्ग स्थित अंडर ब्रिज के आगे मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव रेलवे ट्रैक के पास मिले। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि युवक-युवती की मौत हादसे में हुई या उन्होंने सुसाइड किया। इन दोनों के रेनवाल इलाके के होने की जानकारी मिल रही है।