भीलवाड़ा: बीलिया खुर्द में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, जलदाय विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बीलिया खुर्द, वार्ड नंबर 6 में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। पानी की किल्लत से परेशान होकर आज मंगलवार को दोपहर करीब एक 1 बजे वार्डवासियों ने बापूनगर स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।