भीलवाड़ा: कावाखेड़ा में पीहर आई विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, 10 साल पहले हुई थी शादी; पुलिस जांच में जुटी
दो बच्चों की मां ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने जब महिला को आवाज लगाई और उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने कमरे में देखा जहां वो फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजन महिला को फंदे से उतारकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।