भीलवाड़ा: जिला उद्योग केंद्र में लगा विशाल पेड़ सड़क पर गिरा, दो बाइक सवार बाल-बाल बचे, यातायात बाधित
पुर रोड पर आईटीआई के सामने जिला उद्योग केंद्र में लगा एक बड़ा पेड़ अचानक धराशाही होकर भी सड़क आ गिरा, रोड से निकल रहे दो बाईक सवार इस पेड़ की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।पेड़ गिरने से पांसल चौराहे से भीलवाड़ा शहर की ओर जाने वाला एक तरफा मार्ग बाधित हो गया है।