ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया शुभारंभ, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
कासगंज। विकासखंड कासगंज की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक और खंड शिक्षा अधिकारी ने ध्वजारोहण कर हरी झंडी दिखाकर जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दौड़ और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आयुष पवसरा, 100 मीटर में प्रवेश अथैया और 200 मीटर में दीपांशु नगला गोदी प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ममतेश तवालपुर, 100 मीटर में तनिष्का किलोनी रफातपुर और 200 मीटर में खुशबू भरसौली जंगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशुल छावनी, 200 मीटर में फरदीन बिलराम और 400 मीटर में विशाल छावनी प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काजल भिटौना, 200 मीटर में बबिता बिलराम और 400 मीटर में सीमा नगला गोदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में ढोलना, बालिका वर्ग में किलौनी, जूनियर बालक वर्ग में छावनी और जूनियर बालिका वर्ग में सिरौली की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत ने किया। निर्णायक मंडल में जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, नीलेश प्रताप चौहान, दीनदयाल सिंह, अजय यादव सहित अन्य निर्णायक शामिल रहे। इस अवसर पर नौकम सिंह वर्मा, शिवराज सिंह, जयप्रकाश, अनुपम कुमार, अमित यादव, श्वेता मिश्रा, प्रभात गर्ग, राघवेंद्र सिंह, केपी सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, प्रशांत माहेश्वरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।