🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर कासगंज में दौड़ा जनसैलाब, डीएम-एसपी ने दिया एकता का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सोरों गेट तिराहे से गांधी मूर्ति चौराहे तक निकली एकता दौड़ में पुलिसकर्मियों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। समापन पर प्रतिभागियों को फल एवं जलपान वितरित किया गया।
🇮🇳 एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता राष्ट्रीय एकता दिवस!
#NationalUnityDay #RunForUnity #Kasganj #राष्ट्रीयएकतादिवस