Public App Logo
Profile Picture

soron news 24

@sachinupadhyay.soron
3203Followers
6Following
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

पुलिसकर्मियों को सत्य और अहिंसा की भावना से कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ, उत्कृष्ट सेवा पदक देकर किया सम्मानित

कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जनपद कासगंज के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सहावर/लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन कासगंज में, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने कोतवाली कासगंज तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार ने थाना गंजडुण्डवारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य और अहिंसा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, त्याग, बलिदान, अहिंसा तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक नामित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी को परिश्रम और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।
गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में चला स्वच्छता अभियान

एसपी ओपी सिंह ने झाड़ू लगाकर किया अभियान का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों और वामा सारथी सदस्यों ने दिया स्वच्छता का संदेश

कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वामा सारथी की पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलिस लाइन परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित वामा सारथी पुलिस टीम और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कासगंज ब्यूरो
चोरी की बाइक के पार्ट्स समेत आरोपी गिरफ्तार

कासगंज कोतवाली पुलिस ने अमांपुर फाटक के पास की कार्रवाई, चेसिस, इंजन और तीन बोरे में भरे बाइक पार्ट्स बरामद

कासगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल का चेसिस, इंजन और तीन बोरे में रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को अमांपुर फाटक से सहावर फाटक की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम ने नितिन उर्फ सुंदर पुत्र महीपाल, निवासी गुलाबी नगला, थाना व जिला कासगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल का चेसिस व इंजन तथा मोटरसाइकिल के पार्ट्स से भरे तीन बोरे बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या 596/2026, धारा 318(4)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र सहित कोतवाली कासगंज पुलिस टीम शामिल रही।
गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि – जिलाधिकारी

अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर समस्याओं का करें समाधान, जनसेवा को बनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता।

गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए समस्त अधिकारी-कर्मचारी जनसामान्य से मधुर व्यवहार रखें, समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयबद्धता से करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।

कासगंज, 02 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रमुख स्थलों पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।  जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण किया।
        जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं अंतिम व्यक्ति के कल्याण संबंधी विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
       उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उसकी समस्या का समाधान करना ही वास्तविक जनसेवा है। अधिकारी एवं कर्मचारी जनसामान्य से मधुर व्यवहार रखें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से कार्य करें।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने निकली साइकिल यात्रा, सोरों में हुआ भव्य स्वागत

बदायूं से सैफई तक साइकिल से पहुंचेंगे कार्यकर्ता, यात्रा के दौरान अखिलेश सरकार के कार्यों और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

सोरों। समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बदायूं से सैफई के लिए निकली साइकिल यात्रा का तीर्थ नगरी सोरों में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

साइकिल यात्रा में बदायूं जनपद की तहसील बिसौली के गांव पाठकपुर निवासी लव यादव, गांव सिरतोला निवासी रोहित यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र यादव, अनुज कुमार, ललतेश, अर्जुन यादव, सर्वेश सिंह, अमित कुमार, शशांक कुमार, मोहित श्रीवास्तव और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

लव यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा बदायूं से शुरू होकर कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहाबाद और बाह होते हुए सैफई पहुंचेगी। यात्रा का समापन मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के परिवारों, खिलाड़ियों, किसानों और गरीबों के हित में जो कार्य किए, उन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उनकी विचारधारा और जनहित के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल में अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

ओम शिव मिश्रा ने कहा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जो कार्य किए, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

अभय राज मिश्रा बोले

सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि सोरों पहुंची साइकिल यात्रा का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

सोरों में यात्रा का स्वागत करने वालों में ओम शिव मिश्रा, अभय राज मिश्रा, जी. कृष्णा मिश्रा, ललतेश यादव, राजू जाटव, सतीश जाटव, ख्याल सिंह कुशवाह, देवगिरी बर्फानी महाराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadav nis:value=AkhileshYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajwadipartyreels nis:value=samajwadipartyreels nis:enabled=true nis:link/>
पितृपक्ष में हरि की पैड़ी पर उमड़ रहा आस्था का सैलाब, पितरों को तर्पण कर रहे श्रद्धालु

राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु, विभिन्न घाटों पर विधि-विधान से श्राद्ध और जलदान का दौर जारी

सोरोंजी। पितृपक्ष के अवसर पर तीर्थनगरी सोरों में पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और जलदान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हरि की पैड़ी गंगा घाट पर ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

सूर्योदय के साथ ही हरि की पैड़ी के अलग-अलग घाटों पर तीर्थपुरोहितों द्वारा श्रद्धालुओं को श्राद्ध एवं तर्पण की धार्मिक विधियां कराई जा रही हैं। बालाजी घाट, वराह घाट, भागीरथी गंगा घाट, श्याम वराह घाट और लक्ष्मणजी घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण करते नजर आ रहे हैं। इससे घाटों पर पूरे दिन श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

आचार्य पंडित शशिधर द्विवेदी ने बताया कि सोरों की हरि की पैड़ी गंगा घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष में यहां धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना जाता है।

तीर्थनगरी के विद्वान आचार्य धर्मेंद्र द्विवेदी ने कहा कि माता-पिता को दुखी करने वाली संतान को पितृ दोष लगता है और पितृ दोष का प्रभाव तीन पीढ़ियों तक रहने की मान्यता है। गरुड़ पुराण में भी पितरों और उनके प्रति किए जाने वाले कर्मों का विस्तृत वर्णन मिलता है।

उन्होंने कहा कि पितर हमारे पूर्वज हैं और उनके प्रति हमारा ऋण माना गया है। पूर्वजों ने अपने जीवन में परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक उपकार किए हैं। इसलिए हमें उनका सम्मान करना चाहिए और भूल से भी उनकी आत्मा को दुख पहुंचाने वाला कार्य नहीं करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बरकुला का किया औचक निरीक्षण

कासगंज। जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह ने विकास खण्ड सोरों के प्राथमिक विद्यालय बरकुला का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में तैनात शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि विद्यालय में कुल तीन सहायक अध्यापक तैनात हैं, जिनमें से दो सहायक अध्यापक प्रशिक्षण पर हैं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से भी संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
पटियाली में कृष्णलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीकृष्ण-राधारानी की आरती से हुआ उद्घाटन

पटियाली, कासगंज। पटियाली नगर में रामनाटक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कृष्णलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस कमेटी के कन्ट्रोल रूम प्रभारी विमल कुमार सिंह तथा दीपू पाण्डेय ने श्रीकृष्ण एवं राधारानी की आरती उतारकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज के टीवी, मोबाइल और डिजिटल युग में नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कृष्णलीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों और युवाओं को हमारी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें संस्कार और सामाजिक मूल्यों की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए रामनाटक कमेटी के पदाधिकारियों एवं कलाकारों की सराहना की।

एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत ने कृष्णलीला महोत्सव की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज और नवयुवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे हमारी सांस्कृतिक परंपराएं निरंतर नई पीढ़ी तक पहुंचती रहें।

महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में गणेश पूजन, तिरंगा लीला, देवकी-वसुदेव विवाह, पृथ्वी पुकार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सहित अनेक आकर्षक लीलाओं का मंचन होगा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही मनमोहन प्रस्तुतियों को देखने के लिए श्रद्धांलू एवं नगरबासी पहुंच रहे है 
आयोजन को सफल बनाने मैं कमेटी के संरक्षक योगेश पाण्डेय अध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी सचिव प्रवीण  दुवेदी कोषाध्यक्ष राजकुमार शाक्य सभासद प्रभात पाण्डेय बबलू बाजपेयी राजू बाजपेई सुदेश शाक्य हरिशंकर शाक्य सत्यवीर श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे है
सोरों में जियो फाइबर की धीमी इंटरनेट स्पीड से उपभोक्ता परेशान

शाम छह बजे के बाद 2G से भी धीमी हो जाती है स्पीड, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं; 650 रुपए से 1000 तक मासिक भुगतान के बाद भी ग्राहक बेहाल

सोरोंजी। तीर्थनगरी सोरों में जियो फाइबर की इंटरनेट सेवा की धीमी स्पीड को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिन में इंटरनेट की स्पीड ठीक रहती है, लेकिन शाम करीब छह बजे के बाद स्पीड इतनी कम हो जाती है कि सामान्य इंटरनेट इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार कस्टमर केयर पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने की बात उपभोक्ताओं ने कही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीर्थनगरी सोरों में बड़ी संख्या में जियो फाइबर के कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी की ओर से तेज इंटरनेट स्पीड उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन शाम के समय वास्तविक स्थिति इसके विपरीत नजर आती है। इंटरनेट की धीमी स्पीड के कारण ऑनलाइन काम, वीडियो देखने और अन्य डिजिटल सेवाओं के साथ जियो फाइबर के जरिए डीटीएच का आनंद लेने में भी परेशानी होती है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि वे इंटरनेट सेवा के लिए हर महीने करीब 650 से 1000 रुपये तक का भुगतान कर रहे हैं। इसके बावजूद यदि निर्धारित समय पर इंटरनेट की स्पीड बेहद कम हो जाए तो सेवा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

उपभोक्ताओं ने अलग-अलग रखी अपनी बात

सचिन उपाध्याय ने कहा कि शाम छह बजे के बाद जियो फाइबर की स्पीड बेहद धीमी हो जाती है। कई बार कस्टमर केयर पर शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। जब उपभोक्ता नियमित शुल्क दे रहे हैं तो कंपनी को इंटरनेट सेवा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए।

भूपेश शर्मा ने कहा कि धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण रोजमर्रा के ऑनलाइन काम प्रभावित हो रहे हैं। खासकर शाम के समय इंटरनेट चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। शिकायत के बावजूद समस्या दूर नहीं होने से उपभोक्ताओं में निराशा है। कंपनी को स्थानीय स्तर पर नेटवर्क और तकनीकी समस्या की जांच कराकर जल्द समाधान करना चाहिए।

आदित्य कंकोरिया ने कहा कि जियो फाइबर के हजारों उपभोक्ता होने के बावजूद इंटरनेट की स्पीड को लेकर समस्या बनी हुई है। यदि आने वाले समय में सेवा में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता अपने कनेक्शन दूसरी कंपनियों की ओर स्थानांतरित करने पर विचार कर सकते हैं।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने जियो कंपनी से सोरों क्षेत्र में जियो फाइबर की इंटरनेट स्पीड की तकनीकी जांच कराकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jiofiber nis:value=JioFiber nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mukeshambani nis:value=mukeshambani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jiorecharge nis:value=JioRecharge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kasganj nis:value=kasganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=netspeed nis:value=netspeed nis:enabled=true nis:link/>
स्वामी रामभद्राचार्य पर केस दर्ज करने के आदेश

प्रयागराज। ब्राह्मणों की उपजाति को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में ACJM-8 कोर्ट ने स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 अक्टूबर की तारीख तय की है। शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र उपाध्याय की याचिका पर यह आदेश हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=prayagraj nis:value=Prayagraj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swamirambhadracharya nis:value=SwamiRambhadracharya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=courtcase nis:value=CourtCase nis:enabled=true nis:link/>
ट्रक की टक्कर से बस क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर

वराह भगवान तिराहे पर हादसा, ट्रक पलटा; दो घायल, चालक अलीगढ़ रेफर

सोरों। गुरुवार रात्रि करीब तीन बजे वराह भगवान मूर्ति तिराहे के पास बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक UK06CA2976 ने सड़क किनारे खड़ी बस MP06ZD7725 में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में बस चालक चंदगीराम पुत्र रघुवीर जोशी, निवासी ग्राम चिनोनी चंबल, जिला मुरैना गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मिल्की पत्नी नरेंद्र, निवासी ग्राम बराना, जिला मुरैना को मामूली चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची सोरों पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सोरों पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक चंदगीराम को जिला अस्पताल कासगंज से जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर किया गया, जबकि मिल्की को उपचार के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया। ट्रक में अप्पी फिज कोल्ड ड्रिंक लदी थी।
सोरों में खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक गंभीर

वराह भगवान मूर्ति तिराहे पर हादसा, टक्कर के बाद सड़क पर पलटा ट्रक; दो घायल, चालक अलीगढ़ रेफर

सोरों। गुरुवार रात्रि करीब तीन बजे वराह भगवान मूर्ति तिराहे के पास सोरों-कासगंज मार्ग पर बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में बस चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर घायल चालक को जिला अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UK06CA2976 बदायूं की ओर से आ रहा था। वराह भगवान मूर्ति तिराहे के पास उसने सड़क किनारे खड़ी बस संख्या MP06ZD7725 में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक में अप्पी फिज कोल्ड ड्रिंक भरी हुई थी।

दुर्घटना में बस चालक चंदगीराम पुत्र रघुवीर जोशी, निवासी ग्राम चिनोनी चंबल, थाना चिनोनी, जिला मुरैना गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मिल्की पत्नी नरेंद्र, निवासी ग्राम बराना, थाना देवगढ़, जिला मुरैना को मामूली चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही सोरों पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सोरों में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल कासगंज रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चालक चंदगीराम को जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मिल्की को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया और मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kasganjpolice nis:value=Kasganjpolice nis:enabled=true nis:link/>
वडनगर से काशी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का सोरों में भव्य स्वागत

भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बाजार में व्यापारियों से संवाद और हरि की पौड़ी पर स्वच्छता सेवा के बाद वराह भगवान के किए दर्शन-पूजन

सोरों (कासगंज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जा रही “सेवा संकल्प यात्रा” के सोरों आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

यात्रा के सोरों पहुंचने पर कछला गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में गुजरात से राज्यसभा सांसद मयंक भाई नायक एवं बाइकर्स दल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके बाद यात्रा दल ने सोरों बाजार में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। जगह-जगह व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं माला पहनाकर यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में हरि की पौड़ी स्थित मानस मंदिर पर स्वच्छता सेवा की गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात यात्रा दल ने पावन प्राचीन श्री वराह भगवान मंदिर में दर्शन-पूजन कर यात्रा की सफलता एवं राष्ट्र कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने कहा कि यह यात्रा केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि जनविश्वास, सेवा और संस्कार की यात्रा है, जो वडनगर से काशी तक भारत को जोड़ने का संदेश दे रही है। सोरों के व्यापारियों और नागरिकों का स्नेह एवं समर्थन यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, मनीष शर्मा, नानक चंद्र गुप्ता, गौरीश बाबू, विजय गोस्वामी, राहुल पचौरी, गिरीश वार्ष्णेय, बृजेश उपाध्याय, राहुल शर्मा, अवनीश वशिष्ठ, रवि दुबे, रिंकू पचौरी, जयपाल कश्यप, कन्हैयालाल बघेल, धर्मेंद्र कुमार, सतीश चौधरी, श्रीकांत तिवारी, सिद्धान्त गुप्ता, अरविंद तिवारी, गोविंद तिवारी, विकास निर्भय, मुकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

गंजडुंडवारा पुलिस ने एटा रोड स्थित आटा चक्की के पास दबोचा, सिलेंडर समेत पीतल-तांबे के बर्तन बरामद

गंजडुंडवारा, कासगंज। घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया घरेलू सामान भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने 30 सितंबर 2026 को एटा रोड स्थित आटा चक्की के पास से मोहित सिंह पुत्र हरिओम और नरेन्द्र कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासीगण सुदामापुरी थाना गंजडुंडवारा, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक सिलेंडर, एक तांबे की थाली, दो तांबे की पतीली, एक पीतल की पतीली, दो पीतल के लोटे, एक पीतल का फ्लावर बेस, एक तांबे की प्लेट, दो पीतल की परात तथा तीन छोटे पीतल के पाइप बरामद किए।

इस मामले में थाना गंजडुंडवारा पर मुकदमा अपराध संख्या 266/26, धारा 305ए/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

नरेन्द्र कुमार का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र कुमार के खिलाफ थाना गंजडुंडवारा में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में धारा 307, 452, 323, 504, 506 भादवि, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

चमन कुमार गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक थाना गंजडुंडवारा, मय पुलिस टीम।
बाइक चोरी के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चोरी की अपाचे बरामद

गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास देर रात हुई गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

गंजडुंडवारा, कासगंज। बाइक चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने 29 सितंबर 2026 की देर रात रेलवे स्टेशन के पास से अंसार पुत्र निसार, निवासी ग्राम नागर थाना सुन्नगढ़ी, हाल निवासी नई बस्ती सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना गंजडुंडवारा में मुकदमा अपराध संख्या 265/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अंसार पुत्र निसार, निवासी ग्राम नागर थाना सुन्नगढ़ी, जनपद कासगंज, हाल निवासी नई बस्ती सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा।

बरामदगी

चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

चमन कुमार गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक थाना गंजडुंडवारा, मय पुलिस टीम।
सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा में भव्य स्वागत

विधायक हरिओम वर्मा बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

कासगंज। अमापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के अमापुर क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। याकूतगंज, ताली, जमालपुर और सहावर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 

अमापुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि वड़नगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी की ओर जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल हैं। यात्रा के दौरान पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और अन्य सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। अमापुर विधानसभा क्षेत्र में जमालपुर, सहावर और रामछितौनी सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पहले गुंडाराज, रंगदारी और दंगे की घटनाएं आम थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अपने काम के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 का रिकॉर्ड दोहराएगी और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। 

यात्रा के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, बॉबी कश्यप, दिनकर राव चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष हरिभान शाक्य सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट-भाजपा विधायक ,विधानसभा अमापुर ,हरिओम वर्मा
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज विकास भवन के विवेकानंद सभागार  में ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं जनपदस्तरीय प्रदर्शनी आयोजित।

*विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन, विजेता छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या ने प्रदान किए प्रमाण पत्र।*

कासगंज, 30 सितंबर 2026 (सू0वि0)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज विकास भवन स्थित विवेकानंद सभागार में ‘मेरे सपनों का भारत’जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ उपस्थित रहीं।
      कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला, सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के उज्ज्वल भविष्य, विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
    मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों एवं कल्पनाओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। छात्र-छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत करते हुए देश के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचार व्यक्त किए।
       प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।    
      जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने, रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
        मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, जिम्मेदारी की भावना एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होना आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के विकास के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
       राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
       कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, रचनात्मक सोच एवं भविष्य के भारत के निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग किया तथा अपने विचारों और प्रतिभा के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को सामने रखा।
      कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार, जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, उप निदेशक कृषि महेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य , विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बुलडोजरों पर खड़े कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल, सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

नगरिया मंडल के याकूतगंज शक्तिकेंद्र पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में हुआ स्वागत

कासगंज/न्यौली। सेवा संकल्प यात्रा के नगरिया मंडल में प्रवेश करने पर याकूतगंज शक्तिकेंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत के लिए बुलडोजर लगाए गए थे, जिन पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद सहित विभिन्न नारे लगाए। स्वागत स्थल पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और पुष्पवर्षा से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के नगरिया मंडल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

स्वागत कार्यक्रम में मंडल महामंत्री देवेन्द्र पचौरी, राजकुमार कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, अतुल सोलंकी, जयकुमार वर्मा, मंडल मंत्री कर्मवीर सोलंकी, ओम सिंह सागर, शक्तिकेंद्र संयोजक सौरभ मौर्य, विक्रम राजपूत, हिम्मत सिंह राजपूत, किशोर चौहान, संदीप कश्यप, गिरीश पाल, अशोक राजपूत, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी सहित सभी बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोरों के घाट पर गूंजा स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश

स्वच्छता रैली, श्रमदान, शपथ, हस्ताक्षर अभियान और प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों ने दिया निर्मल गंगा का संदेश

सोरों, कासगंज। जिलाधिकारी, अध्यक्ष जिला गंगा समिति कासगंज के निर्देशन तथा प्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत तीर्थ नगरी सोरों स्थित घाट एवं पर्यटन केंद्र पर विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ एवं उच्च शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार रावत ने किया। इस दौरान स्वच्छता रैली, श्रमदान, गंगा स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों को गंगा संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और निर्मल गंगा के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में WWF-India एवं नगर पालिका परिषद सोरों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। श्री भागीरथी इंटर कॉलेज सोरों, एसजीएम जूनियर स्कूल सोरों, एनआर पब्लिक स्कूल, शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय कासगंज तथा संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज सोरों के विद्यार्थियों ने रैली, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं निर्मल गंगा के प्रति जन-संकल्प को मजबूत किया गया। वहीं श्रमदान के दौरान अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति सुजीत कुमार, WWF-India के सीनियर परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला दहन मामले में कासगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडे सहित 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kasganjpolice nis:value=kasganjpolice nis:enabled=true nis:link/>
हाईकोर्ट का अहम फैसला: जनरल कट-ऑफ पार करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे

स्क्रीनिंग चरण में ही मिलेगा अनारक्षित श्रेणी का लाभ, सरकार को तीन माह में स्पष्ट नीति बनाने का निर्देश

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आरक्षण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि आरक्षित वर्ग के ऐसे मेधावी अभ्यर्थी, जो अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें स्क्रीनिंग चरण में ही अनारक्षित श्रेणी का अभ्यर्थी माना जाना चाहिए।

मंगलवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की पीठ ने यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 की धारा 3(6) में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है, जिसके तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी का मेधा के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरण केवल अंतिम चयन के चरण में ही किया जा सके।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि आरक्षित वर्ग का अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल करता है, तो उसे स्क्रीनिंग के स्तर पर ही अनारक्षित श्रेणी में माना जाना चाहिए।

अदालत ने संबंधित आयोग को तीन माह के भीतर कार्यालय ज्ञापन की प्रयोज्यता की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार को भी इस मुद्दे पर तीन माह के भीतर स्पष्ट नीति तैयार करने को कहा है।

हाईकोर्ट के इस फैसले को भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण और मेरिट के निर्धारण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। <nis:link nis:type=tag nis:id=allahabadhighcourt nis:value=AllahabadHighCourt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reservation nis:value=Reservation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppsc nis:value=UPPSC nis:enabled=true nis:link/>
दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर चोर ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

सुजावलपुर मोड़ के पास पैदल आया चोर बाइक लेकर हुआ फरार, फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

गंजडुंडवारा। कस्बे के सहावर रोड स्थित 6 नंबर चुंगी पर सुजावलपुर मोड़ के पास दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता और बाइक लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला खैरू निवासी राशिद पुत्र मोहम्मद शरीफ की बाइक 27 सितंबर की रात करीब एक बजे दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पैदल वहां पहुंचा और मौका पाकर बाइक चोरी कर फरार हो गया।

बाइक गायब मिलने पर राशिद ने आसपास तलाश की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर बाइक चोरी की पूरी घटना सामने आई। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचना देने के साथ ही कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और चोरी हुई बाइक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=Crimenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kasganjpolice nis:value=kasganjpolice nis:enabled=true nis:link/>
तालाब पर अतिक्रमण से सलेमपुर पीरौंदा की गलियां बनीं दलदल

जल निकासी ठप, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान; शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

कासगंज। सलेमपुर पीरौंदा गांव में तालाब पर अतिक्रमण के चलते जल निकासी प्रभावित है। बारिश के बाद आवासीय गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=कासगंज nis:value=कासगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सलेमपुरपीरौंदा nis:value=सलेमपुरपीरौंदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलभराव nis:value=जलभराव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तालाबअतिक्रमण nis:value=तालाबअतिक्रमण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणसमस्या nis:value=ग्रामीणसमस्या nis:enabled=true nis:link/>
सोरों में आज से होगी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

श्री वराह मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, पंडित नितिन पचौरी सुनाएंगे श्रीराम कथा; 8 अक्टूबर को यज्ञ-भंडारे के साथ होगा समापन

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में श्रीराम कथा के पावन आयोजन का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 29 सितंबर 2026 को सुबह श्री वराह मंदिर से श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभायात्रा के साथ ही आज से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा शुरू होगी।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नितिन पचौरी द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार भगवान श्रीराम और हनुमान जी महाराज की कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

आज सती चरित्र से शुरू होगी कथा

29 सितंबर को श्रीरामचरितमानस की महिमा एवं सती चरित्र का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को शिव महिमा, शिव विवाह, नारद मोह, राजा प्रताप भानु की कथा और रावण की अनीति के प्रसंग सुनाए जाएंगे।

1 अक्टूबर को राम जन्म, राम बाल लीला और अहिल्या उद्धार, जबकि 2 अक्टूबर को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद एवं राम विवाह का प्रसंग होगा।

3 अक्टूबर को कैकेयी-दशरथ संवाद, वनगमन, केवट प्रसंग और चित्रकूट वास तथा 4 अक्टूबर को सुमंत जी की अयोध्या वापसी और दशरथ मरण का प्रसंग सुनाया जाएगा।

5 अक्टूबर को भरत मिलाप, अयोध्या कांड, सती अनुसूइया प्रसंग, सीता हरण, खर-दूषण वध और जटायु प्रसंग का वर्णन होगा। 6 अक्टूबर को सुग्रीव से राम जी की मित्रता, बाली वध, सुंदरकांड तथा सेतुबंध रामेश्वर स्थापना का प्रसंग होगा।

वहीं 7 अक्टूबर को अंगद-रावण संवाद, लंका कांड और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ कथा का विश्राम होगा। इस दौरान श्रीराम द्वारा प्रजा को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिए जाने का प्रसंग भी सुनाया जाएगा।

8 अक्टूबर को यज्ञ और भंडारे के साथ समापन

श्रीराम कथा का समापन 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से यज्ञ एवं प्रसाद भंडारे के साथ होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पंडित नितिन पचौरी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=soron nis:value=Soron nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीरामकथा nis:value=श्रीरामकथा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कलशशोभायात्रा nis:value=कलशशोभायात्रा nis:enabled=true nis:link/>
तालाब पर अतिक्रमण से आवासीय गलियों में भरा कीचड़, ग्रामीण परेशान

बारिश के बाद बढ़ जाती है समस्या, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई; ग्रामीणों में नाराजगी

सलेमपुर पीरोंदा। जनपद कासगंज के गांव सलेमपुर पीरोंदा में तालाब पर अतिक्रमण के चलते जल निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश के बाद पानी की निकासी बाधित होने से आवासीय गलियों में जलभराव के साथ कीचड़ जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई है। बारिश होने के बाद गलियों में कई जगह कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

मौके पर जुगेंद्र, सौरभ, रोहित, दीनू प्रधान, शैलेंद्र, अमित सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkasganj nis:value=DMkasganj nis:enabled=true nis:link/>