*फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता तीन बालिकाएं 15 घंटे में सकुशल बरामद...*
*फतेहपुर।* थाना फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल गईं लापता तीन बालिकाओं को मात्र 15 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।परिजनों के अनुसार तीनों बालिकाएं सुबह स्कूल गई थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने लगातार तलाश व सुरागरसी की। पुलिस के अथक प्रयास के फलस्वरूप तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाश की और तकनीकी सहायता भी ली गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के मामलों में पुलिस हमेशा त्वरित कार्रवाई करेगी।