_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी खाकी तो मचा हड़कंप, एक साथ 40 वाहन सीज!!*
*👉🏾👉🏾 बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात और मॉडिफाइड साइलेंसर वालों की अब खैर नहीं! थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने अभी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन के निर्देशों के क्रम में एसएसपी सहारनपुर के दिशा-निर्देश पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया।थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिर्ज़ापुर गाड़ा रोड तिराहा बस स्टैंड मिर्जापुर और बादशाहीबाग में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 40 वाहनों को सीज कर दिया गया।चेकिंग के दौरान बिना आवश्यक कागजात, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पुलिस के निशाने पर रहे।कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों की आड़ में यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम की इस कार्रवाई ने वाहन चालकों को साफ चेतावनी दे दी है कि सड़क पर चलना है तो नियमों का पालन करना ही होगा। कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिर्जापुर पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय है।चेकिंग अभियान में शामिल पुलिस टीम मेंथाना प्रभारी विनोद कुमार,उपनिरीक्षक मुकेश सोलंकी,उपनिरीक्षक सोमेन्द्र,उपनिरीक्षक अवशेष भाटी,उपनिरीक्षक राकेश शर्मा,थाना मिर्जापुर के मुख्य आरक्षी एवं आरक्षीगण। शामिल रहे!!मिर्जापुर पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि आमजन की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून व्यवस्था के मामले में पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती!!!_
#SaharanpurPolice #MirzapurPolice #VinodKumar #SSPSaharanpur #KartikPurnima #KartikPurnimaMela #VehicleChecking #40VehiclesSeized #TrafficRules #RoadSafety #PoliceAction #UPPolice #MeerutZonePolice #Badshahibagh #SaharanpurNews #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस_न्यूज़7 #सच्चाई_के_साथ_हरदम